फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भूमि मकान कब्जा कर की धान रोपाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जमौती गांव में एक व्यक्ति की पैतृक संपत्ति पर चाचा ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया और खेत में जबरन रोपाई करने लगा। विरोध करने पर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
मोहम्मद शकील पुत्र स्वर्गीय अली हसन ने पुलिस क्षेत्राधिकार को शिकायत पत्र दिया। बताया कि वह ग्राम जमौती का निवासी है। साथ ही कृषि भूमि है जिस पर वह खेती करता है। शकील के मुताबिक वह रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया था। इस बीच उसके चाचा इफ्तेखार अहमद ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया और उसका सारा सामान कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, प्रधान इमरान और शाकिर सहित अन्य लोगों ने मिलकर 14 जुलाई को उसके हिस्से के खेत में धान की रोपाई शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी को गालियां दीं और गांव छोड़कर भाग जाने को कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दी।
स्थिति बिगड़ती देख शकील की पत्नी ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें