फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रिटिकल बूथों पर वीडियोग्राॅफी का अवलोकन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ तहसील सभागार में आयोजित हुई सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम कर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों के संबंध में जानकारी हासिल की। मतदाताओं की स्थिति के बारे में भी समीक्षा की गई। कमजोर वर्ग के मतदाताओं को पहचान करने का एसडीएम ने निर्देश दिए। ऐसे मतदाताओं को किन वर्ग द्वारा चुनाव के दौरान डराया धमकाया जाता है, उनकी पहचान कर सूची बनाने का भी आदेश दिया, जिससे उन पर चुनाव के पूर्व कड़ी कार्रवाई हो सके।

एसडीएम ने कहा कि 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन दो घंटे में एमपीएस अपडेट करना है। मतदेय स्थलों पर ईवीएम सुनिश्चित करना है। क्रिटिकल बूथों पर वीडियोग्राॅफी का अवलोकन करें। बूथ स्थल पर मतदान पार्टी को समय से पहुंचाने की तैयारी कर लें। कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पूर्णत: शांतिपूर्वक कराया जाएगा। किसी भी मतदाता के साथ कोई भी जोर जबर्दस्ती नहीं कर सकता। अगर ऐसा होता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में कमजोर, वंचित वर्ग, महिला अल्पसंख्यक व अन्य सभी वर्ग बिना किसी परेशानी के वोट कर सकें। इसके लिए अभी से सजग रहें। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, सीपी सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें