फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त पुलिया से हादसे की आशंका, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेसरहा विकास क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा विकास क्षेत्र के ग्राम एकडेंगवा से साड़ी खुर्द जाने वाली सड़क पर माधवपुर मुडि़ला के पास बना पुल लंबे से क्षतिग्रस्त है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की नजर इस ओर नहीं जा रही है। पुल की छत में तीन साल पहले एक होल हो गया, जो समय के साथ और भी बड़ा होता जा रहा है। राहगीर अक्सर इस होल में फंस कर घायल हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है, और जरा सी चूक होने पर लोग हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। मार्ग पर चलने वाले दो पहिया वाहन व टैक्सी चालक अगर सावधानी न बरतें तो हादसे का शिकार हो सकते हैं और वाहन के खराब होने की भी आशंका रहती है। सोमवार को कपियवा गांव निवासी अंबिका प्रसाद (50) साइकिल से जा रहे थे। उनकी साइकिल का पहिया पुलिया की छत में बने होल में फंस गया और वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के राम सजन, महेश, सुमिरन, भारत, राम किशोर, पंचदेव, राम तेज ने पुल के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें