सिद्धार्थनगर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगाें को अब आरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि आप ड्राइविंग टेस्ट प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर या ड्राइविंग स्कूल जाकर दे सकेंगे। यहां से ही आपको ड्राइविंग एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिलेगा।
जिले में हर माह करीब 30 हजार लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आते हैं। ऐसे में कई बार लोगाें को लाइसेंस बनवाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें समय से लाइसेंस बनवाने का मौका नहीं मिल पाता है, लेकिन अब लोगों को लर्निंग व परमानेंनट करवाने के लिए नए भवन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इससे अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर व ड्राइविंग स्कूल में ही सुविधा मिलेगी, जिससे वह इन जगहों से सर्टिफिकेट पाकर लाइसेंस प्राप्त कर पाएंगे। जिले में दो जगहों पर लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग सेंटर चलते हैं। एआरटीओ प्रियबंदा सिंह ने बताया कि यह सुविधा लोगों को मिल रही है। इससे लोगाें को आरटीओ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।्