संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिजली कटौती से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है, साथही गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण बिजली की मांग में तेजी आई है, लेकिन अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति में भारी कमी आ गई है, जिससे भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।
घर से लेकर कार्यालय, मॉल व बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में एसी, बड़े कूलर, पंखा चलाकर लोग गर्मी से बचाव करते दिख रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। ऐसे में दिन व रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती लोगों के जी का जंजाल बनने लगी है।
आमतौर पर मई , जून, जुलाई, अगस्त में बिजली की मांग अधिक हो जाती है। शहर से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में दिन रात बिजली की आवाजाही मुसीबत बनी है। रात में बिजली आपूर्ति के समय में भी बार-बार आंख मिचौली लगी रहती है। भीषण गर्मी में लोग बाहर निकलने के बजाय घरों में रहना पसंद करते हैं, लेकिन घर में रहने के दौरान बिजली न मिलने से भी समस्याएं होती हैं। हल्की हवा चलने पर कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
लोटन, बर्डपुर, उसका बाजार के फीडर पर सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बावजूद लोगाें को बिजली कटौती से छुटकारा नहीं रहा है।
ल