सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से नियम सख्त किए जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा पारदर्शी हो, इसके लिए परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले दो बार केंद्र की रेंडम जांच की जाएगी।
जांच में सीसीटीवी कैमरे के साथ अन्य व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। अगर गड़बड़ी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह इसलिए की जाएगी कि परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी के आखिरी सप्ताह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 65 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा संपन्न कराने के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं, और अन्य कई व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन बार में हुई जांच में मानक पर खरा पाए जाने पर परिषद की ओर से 119 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, लेकिन परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले इन विद्यालयों की दो बार मानक की परीक्षा होगी। इसमें टीम विद्यालयों की रेंडम जांच करेगी। डीआईओएस समर बहादुर सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी। संवाद
े