फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न

Thu, 21 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
संगोष्ठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांसी। शिक्षक अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ करते रहे। उनके दुख-दर्द में हम सभी हर वक्त आपके साथ है। आज इस सम्मेलन के जरिए आप सभी को एक मंच पर लाकर जनपद के वर्तमान शैक्षिक परिवेश में सुधार व शिक्षा के उत्थान हेतु विचारों का आदान प्रदान करना है। यह बातें रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अष्टभुजा प्रसाद पांडेय व सह संयोजक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कही। 
विज्ञापन

वे शिक्षोन्नयन गोष्ठी व शैक्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने कहा कि जनपद में शिक्षक अधिकारियों की तानाशाही से त्रस्त था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने सातवें वेतन लागू किए जाने को लेकर भी चर्चा किया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय संगठन सलाहकार वेदपाल सिंह ने बेसिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक, शिक्षा मित्रों, अनुदेशिकों, प्रेरको में जोश भरा। उन्होंने एकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षण कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करें। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यवाहक सुशील पांडेय ने एकता पर बल दिया। सम्मेलन को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री संजय मिश्र, भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीशचन्द्र मिश्र, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन के प्रदेश अधयक्ष जीतेंद्र शाही, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती के अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल, गजाधर द्विवेदी, आनंद दुबे, हेमंत शुक्ला, महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन और सेवानिवृत एक दर्जन से अधिक शिक्षकों को शाल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर के पूर्व महामंत्री व जिला संरक्षक कृपाशंकर राय ने किया। इस दौरान अब्दुल मोईद खां, शेर अली, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, मुजीब अहमद, पंकज कुमार अहमद, धन्नंजय मिश्रा, राम अभिलाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें