फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब टैबलेट पर ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 14 ब्लॉकों पर पहुंचा टैबलेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षकों की टैबलेट से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। इसके लिए जिले में टैबलेट पहुंच चुके हैं, सोमवार को 14 विकास खंड के बीईओ को टैबलेट दिए जाएंंगे। जिसे वह अगले कार्यदिवस में शिक्षकों में वितरित करेंगे। दिसंबर माह से जिले के परिषदीय स्कूलों में इसे लागू कर दिया जाएगा। जिले में 2206 परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। टैबलेट का प्रयोग शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के साथ छात्र-छात्राओं के डाटा फीडिंग, एमडीएम, शैक्षिक गुणवत्ता भी फीड किया जाएगा। स्कूलों के 12 रजिस्टर को डिजिटल रूप में प्रयोग में लाएं जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय आनंद किरण ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में शिक्षकों व कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रयोग में लाए जा रहे कई रजिस्टर डिजिटल रूप में प्रयोग किए जाएंगे। नई व्यवस्था में शिक्षकों को दिन में दो बार उपस्थिति दर्ज करनी होगी। स्कूल खुलने व स्कूल बंद होने पर इसमें समय सीमा भी निर्धारित की गई है। गर्मी के मौसम में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:45 से आठ बजे तक स्कूल बंद होने के समय दो से 2:30 बजे तक। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:45 से नौ बजे तक स्कूल बंद होने पर 3.15 से 3:30 बजे तक निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने पर शिक्षकों की लेटलतीफी पर अंकुश लगेगा। शिक्षण गुणवत्ता बेहतर होगी। जिन स्कूलों को टैबलेट मिलना है, उनकी सूची तैयार हो चुकी है। समय से पहले टैबलेट वितरण कर दिया जाएगा। शिक्षकों की जिज्ञासा पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने टैबलेट में प्रयोग होने वाले सिम कार्ड और इंटरनेट के लिए एसएमसी खाते से व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें