फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच के लिए गर्भवतियों को नहीं लगानी होगी दौड़

Thu, 12 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की गर्भवतियों को अब चिह्नित निजी जांच केंद्रों पर एक बार फिर अल्ट्रासाउंड जांच की मुफ्त सुविधा मुहैया कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर चयनित 25 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा बहाल कर दी है। इससे करीब 30 हजार गर्भवतियों को भाग-दौड़ से राहत मिलेगी।
निशुल्क जांच के भुगतान को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए वाउचर प्रणाली लागू की गई है। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए अलग से बजट जारी किया गया है। इससे गर्भवती की जांच के लिए एक वाउचर दिया जाएगा। इसमें महिला का नाम, क्रम संख्या, अस्पताल का कोड और चिकित्सक नाम भी लिखा रहेगा, जिससे यह जाना जा सकेगा कि किस चिकित्सक ने जांच के लिए लिखा है। इस वाउचर को लेकर महिला सूचीबद्ध किसी भी निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाकर निशुल्क जांच करा सकती है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गर्भवतियों को समय पर जांच का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन प्रतियों में मिलेगा वाउचर
गर्भवतियों को जांच कराने के लिए सीएचसी से तीन प्रतियों में वाउचर दिया जाएगा। इसमें एक वाउचर अस्पताल में रहेगा और दो वाउचर महिला के पास रहेंगे, जिसमें उसे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जमा करना होगा। एक उसके पास रहेगा। इसका भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। इसके लिए 425 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से भुगतान किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें