फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब महिला अस्पताल में शिफ्ट होगा बाल रोग विभाग

Sun, 10 Nov 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मे​िउकल कॉलेज का एमसीएचविंग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के दो विभाग सोमवार से महिला अस्पताल में संचालित होंगे। इसमें शिशु रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग शामिल हैं। एक छत के नीचे संचालित होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यहां पहले महिला वार्ड और लेबर रूम का संचालन हो रहा था। जरूरत पड़ने पर पुराने अस्पताल के ओपीडी में आना पड़ता था। जिससे प्रसूता और गर्भवती महिलाओं के साथ नवजात को लाने और ले जाने में असुविधा होती थी। अब एक छत के नीचे महिला वार्ड और बाल रोग व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग संचालित होगा तो डॉक्टर और मरीज दोनों की समस्या दूर हो जाएगी।
जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद लगातार बदलाव और सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। पहले महिला वार्ड को महिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद अल्ट्रासांउड को भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्योंकि गर्भवती महिलाओं को आने-जाने में लगभग 150 मीटर चक्कर लगाना पड़ता था। उससे सहूलियत मिली।लेकिन, दिखाने के लिए गर्भवती, प्रसूता और नवजात को पुरानी भवन के ओपीडी में जाना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी होती है।
इस समस्या को देखते हुए शिशु रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग महिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जो सोमवार यानी आज से शुरू हो जाएगा। दोनों विभाग में प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 500 मरीज पहुंचते थे। अब वहां जाने से उन्हें सहूलियत मिल जाएगी। साथ ही डॉक्टर ओपीडी से जाकर वार्ड में देख सकेंगे।
वहीं, पुराने अस्पताल में भीड़ कम हो जाएगी तो यहां भी मरीजों को आसानी हो जाएगी। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने बताया दो विभाग एमसीएच विंग में संचालित किया जाएगा। इसको लेकर बैठक करके दिशा-निर्देश दिया गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें