फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर में लापरवाही पर दो एसडीएम समेत आठ अफसरों को दिया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म-06 भरवाने में लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में रुचि नहीं लेने और प्रगति धीमी होने पर बांसी और इटवा तहसील के आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इनमें दोनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। सभी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने और कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
नोटिस जारी होने से निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर में निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बीच जिले में हुई इस कार्रवाई को अभियान की प्रगति से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जारी नोटिस के अनुसार, बांसी के एसडीएम विश्वमित्र, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, बीडीओ कंचन यादव और खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, इटवा के एसडीएम संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, बीडीओ रमेश शुक्ला और खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
उधर, जिले में 17 नवंबर से अब तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-06 के कुल 17,112 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभियान के तहत पात्र युवाओं और मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे लोगों के आवेदन जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को तीन दिन का समय देकर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और निर्वाचन आयोग को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें