फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मीट के अवशेष फेंकने के मामले में 10 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के शिवनगर वार्ड स्थित बूचड़मंडी में गंदगी और मांस के अवशेष सड़क पर फेंके जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) शिवकुमार ने 10 मीट कारोबारियों को नोटिस जारी कर सड़क पर दुकान लगाने और मांस के अवशेष खुले में फेंकने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
ईओ ने बताया कि तहसील प्रशासन के निर्देश पर मीट कारोबारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे केवल आवंटित बूचड़मंडी परिसर में ही दुकान संचालित करें। यदि कोई दुकानदार सड़क पर मांस की बिक्री करते पाया गया तो उसका आवंटन निरस्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, शिवनगर वार्ड के लोगों ने बूचड़मंडी के आसपास फैली गंदगी और मांस के अवशेषों से उठ रही दुर्गंध के विरोध में सोमवार शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।
स्थानीय निवासी मनीष कुमार वर्मा, निखिल वर्मा और सूरज समेत अन्य लोगों का आरोप था कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना था कि खुले में फेंके जा रहे अवशेषों के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है।
प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार प्रकाश सिंह, ईओ शिवकुमार और थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था।
ईओ शिवकुमार ने बताया कि नन्हें, मेराज, अली हुसैन, अजमत, असगर, रहमत, घिसई, मेहताब, सलीम समेत 10 मीट कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे बूचड़मंडी परिसर में ही दुकान लगाएं और स्वच्छता मानकों का पालन करें। आदेश की अवहेलना करने पर दुकान का आवंटन निरस्त करने के साथ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें