सिद्धार्थनगर। यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले जिले के लगभग तीन सौ माध्यमिक स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। विद्यालयों को तत्काल पोर्टल पर जानकारी देने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि यू् डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने के मामले में जिले के लगभग तीन सौ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की गई है। उन्हें पोर्टल पर विद्यालय का ब्यौरा अपलोड करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद