फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पत्नी को नहीं दिया भत्ता, एक बीघा जमीन कुर्क

Wed, 18 Jan 2023 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि भरण पोषण की रकम नहीं जमा करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। रकम जमा नहीं करने पर खेत की नीलामी कर दी जाएगी। नीलामी में मिली रकम को उसकी पत्नी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर राजस्व टीम ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के छोटकी धनगढ़िया गांव में एक बीघा खेत की कुर्की की कार्रवाई की। खेत के चारों तरफ लाल झंडी लगाई गई। यह कार्रवाई पत्नी को भरण-पोषण न देने पर न्यायालय के आदेश पर की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि छोटकी धनगढ़िया निवासी रंगीलाल पत्नी सगुनी से करीब पांच वर्ष से अलग रह रहा है। पत्नी ने भरण पोषण के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने भरण पोषण के लिए महिला को 4.96 लाख रुपये देने का आदेश दिया। भरण पोषण राशि नहीं मिलने पर महिला ने फिर न्यायालय में गुहार लगाई।

न्यायालय ने एसडीएम शोहरतगढ़ को रंगीलाल की खेत को कुर्क करने का आदेश दिया। मंगलवार को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान, रामचंद्र, शंकर सहित अन्य कर्मचारी गांव पहुंचे। रंगीलाल की अनुपस्थिति में एक बीघा खेत को कुर्क किया।
विज्ञापन


एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि भरण पोषण की रकम नहीं जमा करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। रकम जमा नहीं करने पर खेत की नीलामी कर दी जाएगी। नीलामी में मिली रकम को उसकी पत्नी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें