फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों कोे पहुंचाया थाने

Sun, 13 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चरणों की मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो रणनीति पुलिस ने अपनाई थी,  मतगणना के दिन भी उसी पैटर्न पर काम करती दिखी।
विज्ञापन


मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वाले अभिकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर थानें पहुंचा दिया। केंद्र के बाहर भी यदि किसी समर्थक ने नियमों को तोडने की कोशिश की तो उसे भी तत्काल पकड़ कर थाने भेज दिया गया। मतगणना पूरी होने के बाद थाने पर बैठाए गए सभी लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

 पुलिस ने मतदान के दौरान भी अराजक तत्वों पर लगाम कसने के लिए यही फार्मूला अपनाया था जो बेहद सफल साबित हुआ था। एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में आठ लोगों को मतगणना के दौरान अराजकता फैलाने पर पकड़ा गया था और गणना समाप्त होने के बाद सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें