फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण से वंचित न रहे कोई गांव

Sat, 27 May 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह और सांसद सहित विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की पं. दीनदयाल ज्योति योजना के क्रियान्वयन की शनिवार को समीक्षा हुई। विकास भवन सभागार में सांसद जगदंबिका पाल व प्रदेश के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने विभागीय अफसरों से योजना की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि विद्युतीकरण से वंचित हर गांव को इस योजना से लाभान्वित करें।
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने कहा कि योजना के तहत हर गांव और टोले तक बिजली पहुंचाया जाना है। विभाग सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के वंचित गांवों का प्रस्ताव लेकर सर्वे शुरू कर दे। संबंधित गांवों में विद्युतीकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम शुरू कराएं। आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि योजना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरतें।
उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर गांव का सर्वे कर लें। जहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, नए पोल व तार लगाने की जरूरत हो, उसके अनुरुप कार्य कराएं। बैठक में विधायक श्यामधनी राही, डॉ. सतीश द्विवेदी, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एक्सईएन विद्युत घनश्याम मिश्र, डुमरियागंज एक्सईएन आरबी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें