सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबा संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेश बुधवार को भी नहीं मिला। पुलिस व ग्रामीणों की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम पूरे दिन बालक की तलाश करती रही।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर पहुंचे विधायक श्यामधनी राही ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश मंगलवार को दोपहर दो बजे पास से बहने वाली राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते हुए उसे अंदाजा नहीं हुआ और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया तो ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गई। संवाद