फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिल्ली और लखनऊ के लिए एसी बस नहीं, यात्री परेशान

Sun, 14 Sep 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ के लिए एसी बस की सुविधा नहीं मिल पाती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज के पास केवल दो एसी बस हैं दोनों का संचालन प्रयागराज तक किया जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में डिपो के बेडे में 45 बसें हैं। इसमें से करीब 20 बस गोरखपुर व लखनऊ के लिए संचालित होती हैं। वहीं दिल्ली, कानपुर, वाराणसी व झांसी के लिए भी बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन जिले में मात्र दो ही एसी बस होने से दोनों को प्रयागराज रूट पर संचालित किया जाता है।
अन्य रूटों पर एसी बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। इससे कई बार यात्रियों को असुविधा भी होती है। यात्री सुरेश, अनुभव, सतीश ने बताया कि जिले से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य रूटों पर एसी बस का संचालन हो जाए तो यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें