फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हैरतअंगेज करतबों के साथ निकाला ताजिया का जुलूस

Sat, 27 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, परंपरा और भाईचारे के साथ मनाया गया। गांवों से लेकर शहर तक ताजिया जुलूस निकाले गए और देर शाम तक निर्धारित कर्बला स्थलों पर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिले में करीब 2800 से अधिक स्थानों पर छोटे-बड़े ताजिया रखे गए थे।
जुलूस मार्गों पर पुलिस बल, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की गई। पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। नगर मुख्यालय में हाईडिल तिराहे से ताजिया जुलूस निकला, जो उसका रोड होते हुए कर्बला पहुंचा। रास्ते भर या हुसैन और या अली की सदाएं गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल होकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के धरनिहवां, कोल्हुआ, एकडेगवा, नेतवर समेत विभिन्न गांवों में ताजिया मिलान किया गया। परंपरागत करतबों के साथ जुलूस निकाले गए और कर्बला में ताजियों को दफन किया गया। मेले में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर भाईचारे का परिचय दिया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे और आसपास के उटिया, उसका राजा, फुलवरिया, सोहास, नगवां और मदनपुर सहित कई गांवों के ताजिए जुलूस के साथ कर्बला पहुंचे। पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सेमरा, रमवापुर, रातेखांवा, गदहमरवा और मोतीपुर के ताजिया सेमरा कर्बला पहुंचे। मेले में नवयुवकों ने सबील लगाकर लोगों को शरबत और पानी पिलाया। पुलिस की मौजूदगी में आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर और आसपास के गांवों से निकले ताजिए देर शाम कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। पश्चिम टोला सहित मझौवा, सिकौथा, बस्ती बरगदवा, नावडीह, बुढ़ी, खरीकवा और बड़हरा के लोग जुलूस में शामिल हुए। पुलिस प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, अटल नगर से निकला ताजिया जुलूस शिवनगर स्थित कर्बला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। सबसे ऊंचा ताजिया सईद और कन्हैया साहू की ओर से तैयार किया गया था। चौखड़ा, कलेनिया सहित अन्य गांवों से भी ताजिए कर्बला पहुंचाए गए। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ताजिए मस्जिदिया पिपरी, बैदौली और लमुईया स्थित अलग-अलग कर्बला स्थलों पर दफन किए गए। पूरे क्षेत्र में सौहार्द का माहौल बना रहा। तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक के औदही कलां, मधवापुर, खैरी शीतल प्रसाद, तालकुंडा और चंपापुर समेत कई गांवों के कर्बला स्थलों पर सैकड़ों ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किए गए। ढेबरुआ और शोहरतगढ़ पुलिस पूरे समय तैनात रही। घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र में निकले ताजिया जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने शरबत और पेयजल वितरित किया। पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी कस्बे में परंपरागत ताजिया जुलूस के दौरान मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें