फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन कर निहाल हुए लोग

Sun, 09 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खड़िया पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी के दर्शन के लिए मंदिरों, पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां की कृपा पाने को लालायित भक्तों ने विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। साथ ही नारियल-चुनरी चढ़ाई। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। नवरात्र अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है। इसके साथ ही दुर्गोत्सव का उल्लास चरम पर है।
विज्ञापन

भक्ति भाव में लीन महिला-पुरुष मां जगदंबा की आराधना और उपासना में पूरी श्रद्धा से रमे हुए हैं। रविवार को अष्टमी तिथि पर भक्ति की अलग ही रंगत दिखी। हाथों में नारियल-चुनरी लेकर श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते रहे। सुबह से ही प्रमुख देवी मंदिरों में भीड़ जुटनी शुरू हुई थी, जो देर रात तक जारी रही।
नगर के सिंहेश्वरी मंदिर, समय माता मंदिर, जोगिया की योगमाया देवी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम होते ही यह भीड़ पूजा पंडालों की ओर रुख कर गई। नगर के सिद्धार्थ तिराहा, लुंबिनी रोड, स्टेशन रोड, वन विभाग कॉलोनी, खजुरिया रोड, बांसी स्टैंड, सिविल लाइन, इंदिरानगर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में रेला लगा रहा।
विज्ञापन

मां के दिव्य रूप का दर्शन कर भक्त निहाल रहे। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं और बच्चों में था। हर पंडाल में क्रमवार पहुंचकर वहां की सजावट और देवी के दिव्य स्वरूप की झांकी का दर्शन करने से नहीं चूक रहे थे। भीड़ के चलते मेले जैसी स्थिति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर सदर सीओ अकमल खान, एसओ शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें