फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन खाई में गिरा, छह घायल

Sun, 09 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर फजिहतवा नाले के पास रविवार दोपहर बेकाबू चार पहिया वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। सभी डुमरियागंज विधायक व पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ के परिवार के सदस्य हैं। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जिला मुख्यालय पर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए रहे थे।
विज्ञापन

कादिराबाद निवासी डुमरियागंज विधायक व पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ के भतीजे अरशद की शादी के लिए मंगनी का कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य चार पहिया वाहन से नौगढ़ आ रहे थे। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाले के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इससे बेकाबू वाहन खाई में गिर गई। हादसे में तनजीब अहमद (45), किस्मत अली (18), मलिक आफताब अहमद (50), सादिया मलिक (23), निसात सिरी मलिक (50), मलिक एहसान (25) जख्मी हो गए।
हादसा देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे जोगिया एसओ ईश्वरचंद प्रधान ने घायलों को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने तनजीब अहमद की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें