में 400मी.दौड़ में भाग लेते खिला
भाटपाररानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम मल्हना में रविवार को माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय दो दिवयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी की निधि ने 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।
पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, डिस्कस थ्रो और भाला क्षेपण में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने किया। सब जूनियर बालक वर्ग की 100, 400 और 600 मीटर दौड़ में एसपीडी हाईस्कूल बड़कागांव दूबे के असलम विजेता रहे।
200 मीटर में बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज के जीशान अंसारी ने बाजी मारी। गोला क्षेपण में इसी विद्यालय के रिशु रंजन प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में बीआरडी इंटर कॉलेज के सत्यम ने पहला स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग के भाला क्षेपण में बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज के राज तथा सीनियर वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी के रिजवान विजेता रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में भाला क्षेपण में बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज की शीला ने बाजी मारी।