फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 07 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के साड़ी तिराहे पर स्थित एक लाॅज में सोमवार को कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती जनपद के पूर्व विधायक अंबिका सिंह उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित 45 जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंप कर उन्हें उनके दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि यह शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। आप सभी पदाधिकारी जनता के हितों के लिए जमीन पर उतर कर संघर्ष करें और जनता की आवाज बनें। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, जिसका हमें डटकर मुकाबला करना होगा। हमें गांव-गांव जाकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। कांग्रेस नेता अरशद खुर्शीद ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य संगठन को गांव गांव एवं वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, डॉ. नादिर सलाम, किरन शुक्ला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राम अवध पासी, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, जावेद मोकीम, रंजना मिश्रा, राम चंदर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें