बांसी। कोतवाली क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बांसी-बस्ती मार्ग पर पिपरा भैया गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप एक मां ने अपने नवजात शिशु को सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
सुबह राहगीरों ने तालाब के किनारे लावारिस लिपटे थैले में बच्चे का शव देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव पर चींटियां रेंग रही थीं। शिशु के शरीर पर अस्पताल में उपयोग की जाने वाली मेडिकल चिमटी मिली, जिससे संकेत मिलता है कि प्रसव किसी निजी अस्पताल या नर्सिंग होम में कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी मां की पहचान तथा घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।