फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन बोरी यूरिया के साथ एक नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने रविवार की रात में तीन बोरी यूरिया के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
विज्ञापन

उसके बाद उचित कार्रवाई करते हुए ककरहवा सीमा शुल्क कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। सीमा चौकी ककरहवा से नाका दल सीमा स्तंभ संख्या-544 के समीप तैनात थे।
विज्ञापन

इसी दौरान नाका दल ने देखा कि एक व्यक्ति साइकिल पर बोरी लादे फरसादीपुर गांव के रास्ते से सीमा स्तंभ संख्या-544 के समीप से नेपाल की तरफ जा रहा है। संदेह के आधार पर नाका दल ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। नाका दल ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। नाका दल ने बोरियों को चेक किया तो तीन बोरी यूरिया पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें