फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में सत्ता संभालेगी शहर की नई सरकार

Mon, 11 Dec 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
nikay chunav
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर की नई सरबजार 12 दिसंबर को काम-काज संभालेगी। जिले की छह निकायों के अध्यक्ष व वार्डों के सभासद-सदस्य मिलकर नगर के विकास को नई ऊंचाइयां देने का संकल्प लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सोमवार को तैयारियां जोरों पर रही। कोई नए परिधान की खरीदारी में मशगूल रहा तो कोई अपने ईस्ट-मित्रों, प्रियजनों व अन्य शुभेच्छुओं को निमंत्रित करने में व्यस्त था। समारोह के बाद कई जनप्रतिनिधि जश्न की रूपरेखा भी बनाते रहे।
विज्ञापन

जिले की दो निकाय सिद्धार्थनगर व शोहरतगढ़ में सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली है। बांसी व उसका में सपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। डुमरियागंज में बसपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है, जबकि बढ़नी नगर पंचायत की कमान निर्दल उम्मीदवार के हाथों में हैं। शोहरतगढ़ को छोड़ दें तो अन्य सभी निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पहली बार कुर्सी संभालेंगे। उनके लिए यह पल ऐतिहासिक है। लिहाजा इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर तैयारियों को लेकर उनकी बेचैनी भी इसे जाहिर कर रही थी।
कई नवनिर्वाचित प्रतिनिधि इस समारोह के लिए खास परिधान खरीदने में मशगूल रहे। भाजपा से जुड़े प्रतिनिधि अपने परिधान में जहां केसरिया को तरजीह देते रहे, वहीं अन्य दलों के प्रतिनिधि सफेद रंग को प्राथमिकता देते दिखे। यही नहीं समारोह में शामिल होने के लिए अपने सभी रिश्तेदारों-प्रियजनों को आमंत्रित करने से भी पीछे नहीं रहे। समारोह स्थल पर पहतुंचकर खुद व्यवस्था का जायजा लिया। अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, नाश्ता-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को मनमाफिक ढंग से व्यवस्थित कराते रहे। उधर, संबंधित ईओ भी मंच, पंडाल आदि की व्यवस्था को दुरुस्त कराने में मशगूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें