फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी भारतीय सभ्यता की झलक

Sun, 10 Dec 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत सप्ताह का छठवां दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम रहा। वाणिज्य संकाय परिसर में चल रहे समारोह में गीत-संगीत की स्वर लहरियों पर आकर्षक नृत्य से छात्र-छात्राओं ने जहां मन मोहा, वहीं नाटक व हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी चोट किया। भारतीय सभ्यता व संस्कृति की झलक दिखी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गंगा देवी प्रेमलता महाविद्यालय संतकबीरनगर की बालिकाओं ने वंदेमातरम गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की छात्रा महिमा सोनी ने एकल नृत्य से समां बांध दी। प्रेमलता महाविद्यालय की छात्राओं ने बुद्ध पर गीत ‘हे कपिलवस्तु की पुण्य भूमि तेरी यश गाथा गाएं...’ प्रस्तुत किया। मयंक जायसवाल के एकल नृत्य ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। एमएलके कॉलेज के छात्रों ने कबीर पंथी गीत पेश किया तो सरोजनी पांडेय की टीम ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। यूनिवर्सिटी की बीकॉम की छात्रा स्मारिका सिंह ने गीत, बलरामपुर के छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने गिटार वादन किया। एमलके पीजी कॉलेज के छात्रों ने शिक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा की महत्ता समझाई।
इसके अलावा नाटक में दहेज प्रथा, अशिक्षा, बालिका शिक्षा, लड़के-लड़की में कोई अंतर नहीं होता आदि विषयों पर नाटक की प्रस्तुति हुई। यूनिवर्सिटी की छात्रा ने नेपाली नृत्य पेश किया। संचालन देवेंद्र सिंह चौहान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभागाध्यक्ष व समन्वयक डॉ. दीपक बाबू ने की। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, कुलपति की पत्नी सुधा पांडेय, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ संजय दुबे, राधेश्याम यादव, प्रो. दिनेश प्रसाद, शिवम शुक्ला, एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर के प्राचार्य बीके सिंह, डॉ. अरविंद कुमार द्विवेदी, डॉ.आरके सिंह, डॉ.डीडी तिवारी, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, जय शंकर मिश्र, राम सरन, शाह मोहम्मद, महेंद्र प्रताप चौधरी, सीमा जायसवाल, स्मारिका सिंह, सिमरन मिश्रा, सोनल कसौधन, हिना परवीन, रुपाली श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें