युवा पीढ़ी को गांधी व शास्त्री के बारे में बताने की जरूरत: डीएम
सिद्धार्थनगर। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कहीं लोगों ने रघुपति राघव राजाराम...गाकर महात्मा गांधी को याद किया तो कहीं शास्त्री के जय जवान जय किसान नारे को याद किया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट भवन पर झंडारोहण किया। कहा कि भारत को सशक्त बनाने में दोनों महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान है। आने वाली पीढ़ी को गांधी के विचारों के बारे में बताने की जरूरत है। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाकर हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। एडीएम उमाशंकर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मेघवरण़, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर चौधरी, गिरीश चंद्र मिश्र मौजूद थे।
ब्लॉक परिसर नौगढ़ में ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा, बीडीओ अरुण श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए परिसर में श्रमदान किया।
जनपद एवं सत्र न्यायालय के सभागार में दोनों महापुरुषों की जयंती न्यायाधीश संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में मनाई गई। न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एवं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कला संकाय प्रो हरीश कुमार शर्मा, कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, परीक्षा नियंत्रक विनीत यादव, वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. दीपक बाबू मौजूद थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में याद किए गए गांधी व शास्त्री
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व अपर प्राइमरी स्कूलों में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने बच्चों को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। व्यापार मंडल बिस्कोहर के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने बच्चों में खेल उपकरण वितरित किए। प्रधानाध्यापक को वॉलीबाल, डंबल सहित खेल किट उपलब्ध कराई गई। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहडौरा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद के साथ परिसर में पौधरोपण किया।
कठेला प्रतिनिधि के अनुसार, पंचायत भवन पर कठेला गर्वी के प्रधान अनिल वर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता दल सिंगार दूबे ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, भारतभारी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने ध्वजारोहण किया। गांधी की वेश भूषा में पहुंचे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मित्रसंघ के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, बीआरसी पर बीईओ महेंद्र प्रसाद, एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह, ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ संगीता यादव व ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत भवन पर अध्यक्ष बबिता कसौधन व ईओ नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, शिवपति पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा, शोहरतगढ़ सीओ कार्यालय पर सीओ जयराम, शोहरतगढ़ थाना में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में एसडीएम विकास कश्यप, सीओ कार्यालय में सीओ हरीश चंद्र, थाने में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ राजकुमार ने ध्वजारोहण किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा के प्रधानाध्यापक पंकज त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक इंद्रमणि तिवारी, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल भिलौरी भिलौरा में प्रबंधक हरिहर चौहान, डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ अष्टभुजा पांडेय, यशोदा देवी कन्या इंटर कालेज में पूनम श्रीवास्तव ध्वजारोहण किया।
कांग्रेस पार्टी के नगर पंचायत इटवा कार्यालय में हाजी जावेद अहमद, बैतुल्लाह, दीपक, राजू मोदनवाल, अब्दुल समद, शमसुल्लाह, मोहम्मद असलम आदि उपस्थित रहे।
बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कपिलवस्तु ने जनजागरूकता रैली निकाली। कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। ईओ संदीप कुमार, प्रधान लिपिक सूरज प्रताप सिंह, पंकज यादव, सोनू, विजय, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं
उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं। किसान इंटर कालेज में गोपेश्वर चौबे, बाबा हरिदास इंटर कालेज में चंद्रभान त्रिपाठी, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन पुनीता यादव ने ध्वजारोहण किया। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ लालजी शुक्ला, कल्पनाथ सिंह, महिला महाविद्यालय में अंकित सिंह ने ध्वजारोहण किया।
धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नशा से दूर रहने की शपथ ली। प्रधानाचार्य नबीउल्लाह खान ने सड़क सुरक्षा की सीख दी। शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, लाल आशुतोष प्रकाश, सतीश सिंह, सफीउल्ला, अंबुज पटेल, प्रेमचंद मौजूद थे। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में विद्यालय प्रशासक डॉ. अमित राय ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य एमडी डोनी आदि उपस्थित रहे।
बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी में प्रभारी डॉ अविनाश चौधरी ने ध्वज फहराया। गांधी आदर्श विद्यालय में प्रबंधक डॉ राकेश प्रताप शाह ने ध्वज फहराया तथा दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित सहित समाजसेवियों ने एन एच 233 रोडवेज चौराहे पर डिवाइडर के बीच पोधरोपण किया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, पूर्व प्राचार्य केपी त्रिपाठी, राम शरण मौर्या, राजेश गुप्ता गुड्डू, अनुपमा सिंह, हजारी प्रसाद अग्रहरि, अमर जायसवाल सनी आदि ने भी पोधरोपण किया।
विधायक ने फहराया तिरंगा
शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने शिवपति इंटर कालेज परिसर में झंडा फहराया। एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें पूरी निष्ठा व लगन से कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आज का यह दिन हम सब को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों सिद्धांतों व विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी कांत मणि त्रिपाठी, एनसीसी ऑफिसर डॉ हेमंत राज उपाध्याय, विक्रम प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार प्रभात नारायण, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, देवांश कुमार पांडेय मौजूद थे।