फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के नए एक रुपये के सिक्के पर रहेगा विवादित नक्शा

Sun, 26 Jul 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। नेपाल सरकार ने एक रुपये के सिक्के के नए डिजाइन को मंजूरी दे दी है। नए डिजाइन में विवादित ‘चूच्चे नक्शा’ को बरकरार रखा गया है जबकि सिक्के पर आकाश भैरव की तस्वीर शामिल की जाएगी। इसके साथ ही सिक्के का आकार, वजन और धातु भी बदली जाएगी ताकि उत्पादन लागत कम की जा सके।
मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद नया डिजाइन वित्त मंत्रालय के माध्यम से नेपाल राष्ट्र बैंक भेज दिया गया है। इससे पहले राष्ट्र बैंक ने मुस्तांग स्थित घर गुंबा की तस्वीर वाला डिजाइन प्रस्तावित किया था लेकिन सरकार ने उसे वापस कर नया डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र बैंक अधिनियम के अनुसार किसी भी नोट या सिक्के के डिजाइन में बदलाव के लिए मंत्रिपरिषद की मंजूरी आवश्यक होती है। नए सिक्के में पहले की तरह ‘चूच्चे नक्शा’ रहेगा।
1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें