कपिलवस्तु। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पाकिस्तान में पढ़ रहे नेपाली छात्र चिंतित हैं। सरकारी छात्रवृत्ति पर पाकिस्तान में एमबीबीएस और अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे नेपाल के छात्रों ने सरकार से सुरक्षित वापस लौटने की गुहार लगाई है।
पाकिस्तान में एमबीबीएस और अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्रों ने लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कि दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक छात्र ने कहा शिक्षा मंत्रालय की छात्रवृत्ति के तहत पाकिस्तान में एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे सौ से अधिक नेपाली छात्र अत्यधिक भय और अनिश्चितता की स्थिति में हैं। बहावलपुर, लाहौर और सियालकोट जैसे विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट पहले ही हो चुके हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा बंद कर दी गई है। दो देशों में चल रहे युद्ध के कारण हम असुरक्षित हैं।