तुलसियापुर। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी धनौरा के जवानों ने तीन बोरी यूरिया के साथ एक नेपाली व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल के उदयपुर थाना क्षेत्र के सुरहनीया गांव निवासी सुरेश कोइरी के रूप में हुई है। जवानों ने बरामद यूरिया और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी जवानों के अनुसार सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद जवानों ने सीमा के आसपास आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू की। इसी दौरान तीन बोरी यूरिया लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से यूरिया खाद बरामद हुई। खाद से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। संवाद