फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल जा रही प्रतिबंधित मछली बरामद की गई

Mon, 18 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पैकोलिया थाने में रखे गए पशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी व मोहाना पुलिस के संयुक्त अभियान में सोमवार को तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही 8 कुंटल प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति की मछली व पिकप बरामद किया। संयुक्त टीम ने दो व्यक्तियों को मौके से पिकप ड्राइवर समेत दो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों का नाम जिला गोरखपुर के कूड़ाघाट निवासी दुर्गेश यादव व कोतवाली कुशीनगर निवासी मनोहर निषाद है। मछली कस्टम विभाग को सौंप दी गई है। एसओ मोहाना योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा पर स्थित धनगढ़वा के पास पिलर संख्या 546 पर घेराबंदी कर लिया।
पगडंडी के रास्ते संदिग्ध अवस्था में आती पिकप को देख टीम ने जैसे ही रोका वैसे ही गाड़ी में बैठे दूसरे आदमी ने भागने की कोशिश किया। पूछताछ में आरोपी मछली के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इस संबंध में प्रभारी कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि संयुक्त टीम ने मछली को बरामद कर विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें