फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्रि में सजी खुशियों की चौखट, 14 टूटते परिवार फिर हुए साथ

Mon, 23 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर देवी उपासना का माहौल है, वहीं सिद्धार्थनगर में रिश्तों को भी नई जिंदगी मिली। महिला थाना की पहल से टूटने की कगार पर पहुंचे 14 जोड़ों के बीच फिर से विश्वास की डोर बंधी और बिखरते परिवारों में खुशियां लौट आईं।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को महिला थाना परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र ने एक मिसाल पेश की। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में काउंसिलिंग के जरिये विभिन्न कारणों से अलग रह रहे 14 दंपतियों के बीच मन-मुटाव दूर कराया गया। इन दंपतियों में बेनू-अरविंद, यशोदा-प्रमोद, प्रमिला-राममोहन, नंदनी-अभिषेक, आसमा-मकसूद, विनीता-अजय, नीलम-संदीप, खलीकुन्निशा-सलाहुद्दीन, लक्ष्मी-बृजेश, गीता-विजय, रुबी-मनोज, नंदिनी-दीपू, उर्मिला-दुर्गेश और किरण-संगेश शामिल रहे, जिन्होंने आपसी सहमति से लिखित समझौता कर एक साथ नई शुरुआत करने का फैसला लिया। नवरात्रि के मौके पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और महिलाओं को सामाजिक व मानसिक सहारा देना है।
काउंसिलिंग प्रक्रिया में महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता गौतम, शिवानी सिंह, रीना और प्रगति राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की बात सुनकर विवादों का समाधान कराया, जिससे 14 परिवारों में फिर से खुशहाली लौट सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें