संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का 18 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से 11 केंद्रों पर होगी। इसमें जनपद के सभी 14 ब्लॉकों से 5653 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को प्रभारी डीआईओएस की अध्यक्षता में राजकीय पुस्तकालय के सभागार में केंद्राध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें उन्हें परीक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा के लिए माता प्रसाद इंटर कॉलेज इटवा, रईस अहमद इंटर कॉलेज इटवा, श्री छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर बाजार, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, सेंट थॉमस सेकेंडरी स्कूल हल्लौर, रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी, विकास इंटर कॉलेज खेसरहा, कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज लोटन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। इस दौरान परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए शासन के साथ जिलाधिकारी के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी के प्राचार्य आशुतोष मिश्र, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रभारी आनंद राय, समेत प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, विनय अनमोल, संजय कुमार दुबे, जयराम यादव, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।क