फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से नौतपा...दो जून तक झुलसाएगी गर्मी

Mon, 25 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। जनपद समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। यह अवधि दो जून तक चलेगी। मौसम विज्ञान और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार नौतपा साल के सबसे गर्म नौ दिन माने जाते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में तेजी से वृद्धि होती है और भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ होता है। इसे रोहिणी तपन काल भी कहा जाता है। वहीं, मान्यता है कि नौतपा में जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, मानसून उतना ही बेहतर रहता है। किसान भी इस अवधि को अच्छी बारिश के संकेत के रूप में देखते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले इन नौ दिनों में तापमान 42 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और तपती हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो सकता है।
दोपहर में सड़कें सूनी दिखाई देने लगती हैं, वहीं बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अश्वनी चौधरी ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बिना जरूरी काम के सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या कपड़े से ढकें और हल्के और सूती कपड़े पहनें।ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें