जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को शोहरतगढ़ और नौगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को दो विकेट से हरा दिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऋषभ ने 30 रन बनाकर तीन विकेट भी चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शोहरतगढ़ की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 117 रन बनाए। इसमें अभय ने 36 रन, चंदन गिरी 30 रन व अंश साहनी ने 20 रनों की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने तीन विकेट श्रेयांश ने दो विकेट और आकाश त्रिपाठी ने एक विकेट चटकाए। संवाद
स