फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनुराग की अर्धशतकीय पारी से नौगढ़ की टीम नौ रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। क्षेत्र के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में रविवार को नौगढ़ और शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को नौ रनों से हरा दिया। नौगढ़ की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अनुराग ने 81 रनों की पारी खेली, इससे उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में से 28.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। इसमें अनुराग 81 रन, नावेद ने 15 रन व अंशुमान ने 12 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश व रौनक ने दो-दो विकेट और याशिन, सौर्य, सागर व समीर ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम निर्धारित 30 ओवर में से 29 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 177 रनों पर सिमट गई। इससे नौगढ़ इस मैच को नौ रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें