फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनाज में खेल तो नहीं... कैमरे कैसे हो सकते हैं फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर सीडीपीओ कार्यालय से लाखों रुपये के पोषाहार चोरी के मामले में कुछ अलग ही मामला सामने आ रहा है।
ब्लॉक कार्यालय के इर्द- गिर्द की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में 50 बोरी दाल और 110 गत्ता तेल निकल गया, और किसी कैमरे की नजर में नहीं आया।
विज्ञापन

यह बिना गाड़ी और लोड करने के वाले मजदूरों के निकल नहीं सकता है। इसे निकालने और लोड करने के बीच में तकरीबन एक घंटे का वक्त जरूर लगेगा। इतना सब हो गया, लेकिन चोरों तरफ न कोई दिखाई दी और न ही कोई आदमी दिखा है। पुलिस भी इस अनसुलझे मामले को सुलझाने में उलझ गई है। घटना के सारे पहलुओं पर गौर करें तो लगता है चोरी की वारदात हुई ही नहीं है। पोषाहार उतरने से पहले ही रास्ते में कहीं उठ गया। ऐसी दबी जुबान से विभाग और स्थानीय लोगों में चर्चा है।
भनवापुर स्थानीय ब्लाॅक परिसर के स्थित सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़कर चोरों के द्वारा 12 व 13 फरवरी की रात करीब तीन लाख कीमत का दाल व तेल के चोरी करने का मामला आया था। परियोजना अधिकारी ने त्रिलोकपुर पुलिस को चोरी के वारदात की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर त्रिलोकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्लाॅक परिसर में लगे करीब डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर रविवार को पुलिस भनवापुर के आसपास चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी रही। क्षेत्र के मन्नीजोत, हरीगंज, भनवापुर, बुढ़ऊ आदि चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी 12 व 13 फरवरी की रात चोरी हुए 25 बोरी चने की दाल व 101 गत्ता रिफाइंड तेल के गायब होने की कोई फुटेज हाथ नहीं लगी। स्थानीय लोग सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना पर संदेह जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 25 बोरी चने की दाल 12.50 क्विंटल व 101 गत्ता तेल 1515 लीटर की चोरी करने में करीब एक से डेढ़ घंटे लगे होंगे, चोर गोदाम से दाल की बोरी को निकाला मगर छल्ली इधर-उधर नहीं हुई, सब व्यवस्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें