फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
-शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्रंथ ने तीन विकेट चटकाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में रविवार काे शोहरतगढ़ व नौगढ़ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को पांच विकेट से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी करने पर ग्रंथ को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शोहरतगढ़ ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाएं। इसमें मनीष ने 51 रन, दिव्यांश ने 19 रन व शिवम ने 12 रनों की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ग्रंथ ने तीन विकेट व फरहद ने एक विकेट चटकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में से 27.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें सन्नी मोहन ने 43 रन, रंजीत ने 19 रन व मनिक ने 13 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंश ने दो विकेट और अक्षत, रौनक व शिवम ने एक-एक विकेट चटकाया। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें