फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च का आयोजित होगी। सोमवार को अखिलेश कुमार पांडेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किए जाने पर बल दिया गया। परिवार न्यायालय के परामर्शदाता एवं मध्यस्थता केंद्र की मध्यस्थता से अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। अगली प्री-ट्रायल बैठक चार मार्च को उपस्थित होने के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि अगली नियत तिथि पर होने वाली प्री-ट्रायल बैठक के पूर्व नियत पत्रावलियों में उपस्थित पक्षकारों के मध्य सुलह के लिए बैठक आयोजित कर उनसे वार्ता करें।
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि वे कार्यालय लिपिक को निर्देशित करंे कि लोक अदालत के लिए भेजी जाने वाली नोटिस कार्यालय में उपलब्ध कराएं तथा अधिक संख्या में संदर्भित वादों के निस्तारण के लिए उपस्थित पक्षकारों व उनके विधिक सलाहकार से सहयोग की अपेक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें