संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कक्षा-10, छात्रा, आंशिक ने बताया की पहली बार इतनी बड़ी परीक्षा में बैठी थी। परीक्षा में बैठने से पहले मन में अजीब सा घबराहट हो रहा था कि प्रश्न पत्र कैसे हाल होगा। लेकिन जब प्रश्न पत्र सामने आया तो सब कुछ आसान लगने लगा। और सारी घबराहट वहीं खत्म हो गई।
कक्षा-10, छात्रा, रुद्रेश ने कहा की इतने बड़ी परीक्षा में पहली बार बैठने के लिए मन में उत्सुकता थी। जो पढ़कर गए थे उसी के अनुरूप प्रश्न पत्र आया था। और सारे प्रश्न आसानी से हल हो गए। इसलिए परीक्षा आसान लगा। यदि पढ़ाई में परिश्रम किया जाए तो कठिन से कठिन प्रश्न पत्र आसानी से हल हो जाता है।
कक्षा-10,छात्रा, अवनी ने बताया की परीक्षा को लेकर पहले तो मन में बहुत तनाव था, लेकिन जब परीक्षा में बैठी और प्रश्न पत्र सामने आया तो प्रश्न आसानी से हल हो गए। हिन्दी के व्याकरण में बहुविकल्पीय प्रश्न आया था, जो आसानी से हल हो गया। एक नंबर के एक- दो प्रश्न फंस रहे थे, लेकिन बाद में वह भी हल हो गया।
कक्षा-10,छात्रा, समीक्षा पाठक ने कहा की परीक्षा को लेकर बहुत तनाव था, जिसकी वजह से पढ़ाई में दिन रात कड़ी मेहनत करते थे। उसी का नतीजा आया कि आज परीक्षा में बैठने पर प्रश्न पत्र बहुत ही आसान तरीके से हल हो गया।