फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का नाम योगी आदित्यनाथ बताया

Tue, 24 Oct 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के प्राथमिक विद्यालय भुईगांवा में खाली पड़ी अध्यापक की कुर्सीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधर नहीं रहा है। सामान्य ज्ञान परीक्षा कराने के साथ डीएम ने नया प्रयोग शुरू किया, इसे भी शिक्षकों ने ठेंगा दिखा दिया। मंगलवार को अधिकतर स्कूलों से शिक्षक गायब रहे। छात्रों को प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नहीं मालूम। ग्राम प्रधान का नाम योगी आदित्यनाथ बताते रहे। फल व दूध का वितरण ठप रहा।
विज्ञापन

डुमरियागंज बीआरसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिरैला सुल्तानपुर में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार व सहायक किरनबाला मौजूद मिले।
शिक्षक हुसैन अहमद व रामकुबेर अनुपस्थित थे। कक्षा 4 के छात्र गुलशन ने ग्राम प्रधान का नाम योगी आदित्यनाथ बताया। कक्षा 5 की शिल्पा व 4 की नंदनी को पता नहीं मालूम था। बच्चों ने बताया कि फल व दूध नहीं मिलता। एमडीएम में रोजाना तहरी बनती है। यहां 130 के सापेक्ष 66 बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय असाधरपुर में प्रधानाध्यापक शमसुलरजा व सहायक अध्यापक अमितराज सिंह मौजूद रहे। बच्चे बैठ कर समय पास कर रहे थे। दो सहायक अध्यापक अरुण कुमार व राधेश्याम अवकाश पर रहे। पंजीकृत 137 के सापेक्ष 92 बच्चों की उपस्थिति रही। बच्चों ने बताया कि फल व दूध नहीं मिलता।
प्राथमिक विद्यालय भुईगांवा में प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार व सहायक राजेश कुमार पठन-पाठन में लगे रहे। शिक्षामित्र तीन माह से स्कूल नहीं आई। सहायक अध्यापक विजय बहादुर बिना किसी पूर्व सूचना के नहीं आए। 109 के सापेक्ष 55 बच्चे मौजूद रहे। यहां लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकचई में प्रधानाध्यापक मोतहम्मद मुर्तजा व सहायक उत्तम तिवारी अनुपस्थित रहे। सहायकर अध्यापक अब्दुल शरीफ  शिक्षण कार्य करते मिले। पंजीकृत 90 के सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित रहे। छात्र मुस्तफा, गुफरान, चांदनी ने बताया कि फल व दूध नहीं मिलता है।
विज्ञापन

एमडीएम में रोजाना खिचड़ी बनती है। इस संबंध में बीईओ डुमरियागंज चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने का काम किया जा रहा है। सामान्य ज्ञान परीक्षा भी कराई गई है। इसके बाद भी अगर कोई शिक्षक कार्य के प्रति लापरवाही कर रहा है तो उसकी जांच की जाएगी। अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। फल व दूध के लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें