फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेधावियों की नगर पंचायत हर सम्भव मदद करेगा

विज्ञापन
गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया 
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी में स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी सिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यालय के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नगर पंचायत हर सम्भव मदद करेगा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक कुणाल शाह व प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने हाईस्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गायत्री 92.33 प्रतिशत, प्रिंस कुमार 90.16 प्रतिशत व अफ्फान खान 89.66 प्रतिशत को और इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः अनुष्का पांडे 84.8 प्रतिशत, पूनम यादव 81.8 प्रतिशत व अशोक यादव 80.4 प्रतिशत को फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जय प्रकाश, श्रीकांत राय, अनिल कुमार यादव, गुलाबचंद, जुगुल किशोर, प्रवीण श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह संत प्रकाश, रश्मि सिंह, गरिमा चौधरी, रवि अग्रहरि, शंंभी नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें