संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज डिपो में बसों की संख्या बढ़ने जा रही है। इससे लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलने लगी है। परिवहन निगम को जल्द ही चार नई बसें मिलने वाली हैं। जिन्हें प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए संचालित करने का योजना है। इससे जिले के लोगों की यात्राएं सुगम होंगी।
सिद्धार्थनगर डिपो में मौजूदा समय में 57 बसें हैं। डिपो के बेड़े में चार नई बसें और आने की संभावना है। बसों की संख्या बढ़ने व बड़ी बस होने से परिवहन निगम की बसों काे नए रूटों पर भेजने की तैयारी है।
बसों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिल रही है। जबकि परिवहन निगम अब आने वाली बसों को फतेहपुर, लखीमपुर, उन्नाव, आगरा, विंध्याचल सहित कई प्रमुख जिलों और कस्बों में बसों को संचालित करने की योजना बना रहा है। जिले में 57 बसों में से 11 बसें गोरखपुर, 10 लखनऊ, दो बसें प्रयागराज, दो वाराणसी, तीन बस दिल्ली, दो कानपुर, दो बसें बलरामपुर, एक बस सोनौली, दो बसें बस्ती सहित अन्य कई रूटों पर चल रही हैं।