फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलभराव से निपटने के लिए नाला-नाली की सफाई में जुटी नगर पंचायत

विज्ञापन
डुमरियागज में जलनिकासी को लेकर नाला सफाई में जुटे सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
: डुमरियागंज के सभी वार्डों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने का ईओ ने दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बारिश के समय नगर पंचायत डुमरियागंज में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। सोमवार की बारिश के बाद नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत प्रशासन जल निकासी की सुचारु व्यवस्था करने का दावा कर रहा है।
डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र के इंदिरा नगर, लक्ष्मण नगर, हबीबुल्लाह नगर तथा आजाद नगर और राजेंद्र नगर वार्ड के नागरिक बारिश के मौसम में हर बार जलभराव की समस्या से जूझते हैं। इस बार लोगों ने मानसून से काफी पहले जल निकासी व्यवस्था बेहतर ढंग से किए जाने के तहत नाला व नालियों की साफ-सफाई और उनकी मरम्मत की मांग नगर पंचायत प्रशासन से उठाई थी। ईओ ने जल्द समस्या का समाधान करने का वादा किया था।
विज्ञापन

सोमवार से मानसून ने दस्तक देकर पहली बारिश कर दी। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि एक दो दिन में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद तेज बारिश होने पर नगर में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए नपा पूरी तरह तैयार है। नगर के विभिन्न वार्डों के मुख्य नाला व सभी नालियों की साफ-सफाई की जा रही है। भरसक प्रयास है कि इस बार नगर पंचायत क्षेत्र में कही पर भी जलभराव न होने पाए।
-सचिन कुमार पटेल, ईओ, डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें