संवाद न्यूज एजेंसी कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। पुलिस अधिकारी की हत्या समेत कई गंभीर मामलों में दोषी और जेल से फरार चल रहे कैदी रामजैस मुराऊ को कपिलवस्तु पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी 2025 में काठमांडो की नक्खू जेल से फरार हो गया था और फरारी के दौरान भारत में छिपा हुआ था। हाल ही में उसके नेपाल लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज-बंजरिया निवासी रामजैस मुराऊ पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में लंबी सजा काट रहा था।
पुलिस अधीक्षक मनोहर भट्टा ने बताया कि मुराऊ के खिलाफ वर्ष 2005 में स्थानीय निवासी दीनानाथ उपाध्याय पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था। उसने 11 नवंबर 2006 को बहादुरगंज क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारी गबिन गुरुंग की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे 2 फरवरी 2007 को गिरफ्तार किया गया था। ्