फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन-देन के विवाद में शख्स की हत्या

Sun, 08 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकलीगंज में रविवार को लेन-देन के विवाद को लेकर पशु व्यापारियों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा पक्ष भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने शोहरतगढ़-नौगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक लोग प्रदर्शन करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। देवकलीगंज में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में दूर-दराज से पशुओं के व्यापारी भी पहुंचे थे।
बाजार में पशु की खरीद को लेकर चिल्हिया थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी जब्बार का मिश्रौलिया निवासी जुम्मन से रकम के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।
नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। तहरीर के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंचे जब्बार के पिता सरदार खां को गाली-गलौच देते हुए जुम्मन मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच बाजार मालिक बब्बू, द्वारिका भी जब्बार और उसके साथ आए तेज खां उर्फ लंबू पिटाई कर वसूली घर में ले जाकर बंद कर दिए। उधर, जुम्मन अपने साथियों के साथ सरदार की लात-घूंसों से पिटाई करता रहा। पिटाई से सरदार खां (58) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जब्बार ने जुम्मन, द्वारिका, बब्बू, लाला और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की सूचना पाकर एसपी अजय कुमार साहनी, सीओ सदर अकमल खां, सीओ शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद गुप्ता, एसओ चिल्हिया शिवलाल, प्रभारी एसओ सलहंत सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें