फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जयंती पर याद किए गए मुलायम सिंह यादव

Thu, 23 Nov 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के बांसी नगर कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर  श्रद्धांजिल देती नगर
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

डुमरियागंज में सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गरीबों में बांटी गई मिठाइयां और कंबल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती बुधवार को नगर स्थित सपा कार्यालय पर धरतीपुत्र दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए समाजवाद के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुहेल फारुकी की अगुवाई में आयोजित जयंती समारोह में जुटे कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। सपा नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल सपा के ही नहीं पूरे देश के नेता थे। उन्होंने जमीन से उठकर पूरे देश के लिए काम किया है, इसलिए उनको धरतीपुत्र कहा गया।
विज्ञापन

रामजियावान यादव और सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने गरीबों को कंबल व मिठाई का वितरण किया।
इस दौरान सत्यनारायण यादव, संजय उपाध्याय, रघुनंदन पांडेय, अज्जू सिंह, गरीबदास गौतम, दिलीप पाठक, छोटे यादव, अजयराम यादव, राजू उस्मानी, अवधेश सिंह, संजू साहू, लवकुश तिवारी, अनीस खान, तौहीद अहमद अमजद आदि मौजूद रहे।

नेताजी के संघर्षों को कभी नहीं भुलाया जा सकता
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती बुधवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में सपाइयों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, उन्हें याद किया और सीएचसी में जाकर मरीजों को फल वितरित किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, रामू यादव, विष्णु, उमर, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह, दीनानाथ यादव,मंजर हुसैन, उमाशंकर मिश्र, मुक्तेश्वर यादव, शिवनरायन दूबे आदि मौजूद रहे।


याद किए गए मुलायम सिंह यादव
फोटो- है
-
इटवा। सपा कार्यालय इटवा व ग्राम सेमरी खानकोट में सपा नेता सत्यानंद सिंह के आवास पर बुधवार को पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रदेश सचिव अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू खान, उदयभान तिवारी, डॉ. अजीत कुमार, बबलू पाठक, शोभित पांडेय, संतराम गौतम, मगरे दास, दिलीप, ज्वाला दास, रामसेवक राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-


भारतीय राजनीति में सदा गूंजते रहेंगे नेताजी के विचार
फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि नेताजी हमेशा शोषित, वंचित, किसान, मजदूर नौजवान व बेरोजगारों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, कमाल अहमद, अनूप यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, खलकुल्लाह खान, कृष्ण नाथ यादव, चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, चंद्रभान पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें