डुमरियागंज। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा माह के तहत बुधवार की शाम को डुमरियागंज मंदिर चौराहा के पास सीओ सुजीत राय ने दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया। इस दौरान पुलिस ने 100 वाहनों की सघन चेकिंग की। 60 लोगों को गुलाब का फूल भेंट करने के साथ-साथ यातायात उल्लंघन में 25 वाहनों का ई-चालान भी किया। 12 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म हटवाई। संवाद