फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 29 से आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव-25 के आयोजन के लिए मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव -25 का शुभारंभ होगा।
खेल महोत्सव तीन चरणों में किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव को ग्राम स्तर, ब्लॉक एवं वार्ड स्तर और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तीनों स्तर पर समिति बनाकर खेल का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव में महिला एवं पुरुष वर्ग में पारंपरिक खेल कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, क्रिकेट, गुल्ली डंडा और वॉलीबाल खेल का आयोजन किया जाएगा। 21 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक जिला स्तरीय खेल के आयोजन के बाद पीएम वर्चुअल उद्बोधन के बाद समाप्त होगा। खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों सहित समाज के हर व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जाएगा। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन से प्रारंभ होकर 10 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, अरुण प्रजापति, अखंड पाल, रिंकू पाल, सभासद जहीर सिद्दीकी, मनोज चौबे, प्रिंस शर्मा, सूर्य प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें